संदेश

अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कद्र"* करनी है तो *"जीते जी"* करें *"मरने"* के बाद तो *"पराए"* भी रो देते हैं

चित्र
मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है,  मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है। जबकि स्पर्धा से खुद को और दूसरों को तनाव रहता है। इसके पीछे गुह्य विज्ञान यह है कि जब कोई अपना मन, वचन और काया को दूसरों की सेवा के लिए उपयोग करता है, तब उसे सबकुछ मिल जाता है। उसे सांसारिक सुख-सुविधा की कमी कभी नहीं होती। धर्म की शुरूआत ओब्लाइजिंग नेचर से होती है। जब आप दूसरों के लिए कुछ करते हैं, उसी पल खुशी की शुरुआत हो जाती हैं। मानव जीवन का उद्देश्य जन्मों-जन्म के कर्म बंधन को तोड़ना और संपूर्ण मुक्ति को प्राप्त करना है। इसका उद्देश्य केवळज्ञान प्राप्त करने के लिए पहले आत्मज्ञान की प्राप्ति करना आवश्यक है। और यदि किसीको आत्मज्ञान प्राप्त करने का अवसर नहीं मिलता तो उसे परोपकार में जीवन व्यतीत करना चाहिए। Nice line     *"कद्र"* करनी है तो *"जीते जी"* करें *"मरने"* के...

मोयला समाज की नई पहल,जरूरतमन्दों के लिए शुरू की पेंशन योजना

चित्र
*समाज बना सहारा,ट्रस्ट की ओर से पेंशन शूरु* *भीनमाल-निकटवर्ती गांव तवाव में अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) की ओर से एक विशेष आवश्यक्ता वाले  परिवार में  मुमो बानो व फकीर खान (माँ-बेटे) दोनों को हर महीने 1000-1000 यानी दो हजार दिये जायेंगे जो । समाज के ट्रस्ट से सीधे जरूरतमंद के खाते में जमा होंगे ।आज पेशन की पहली किश्त का चेक वितरित किया।इस अवसर पर नसीर खाजी मुंगड़ा,  तालिब खान* *खेतलावास(दिल्ली),हमीर खांजी(ग्राम विकास अधिकारी),शकूर खांजी (हाल दिल्ली),सदीक खान,मोहम्मद हनीफ़ तवाव,अपसार खान,दीने खान भी उपस्थित थे।* ‬: *मोयला समाज की नई पहल,जरूरतमन्दों के लिए शुरू की पेंशन योजना* *रामसीन-निकटवर्ती गांव मांडोली में अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) की ओर से एक विशेष आवश्यक्ता वाले  परिवार में  बरकत खान व सुगरा बानू(पति-पत्नी) दोनों को हर महीने 1000-1000 यानी दो हजार दिये जायेंगे जो समाज के ट्रस्ट से सीधे जरूरतमंद के खाते में जमा होंगे ।आज पेशन की पहली किश्त का चेक वितरित किया।इस अवसर पर नसीर खाजी मुंगड़ा,  तालिब खान* *खेतलावा...

एक बनें,नेक बनें,abmsss के सदस्य बनें। "मेरा समाज,मेरा गौरव" के तहत समाज के प्रत्येक व्यक्ति के दु:ख में भागीदार बनें। "मोयला" समाज के प्रत्येक व्यक्ति काे बुलन्दियों छुनें में अपना अमुल्य सहयोग प्रदान करें। "जकात" abmsss में देवें। जिससे अपनों का भला हो सकें।

चित्र
*भारत में तेजी से आर्थिक और राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं। जब आर्थिक और राजनीतिक बदलाव होते हैं तो उसका सीधा असर समाज पर पड़ता है और ऐसे में सामाजिक संरचनाएं टूटती हैं। संरचनाओं के टूटने का असर लोगों की मानसिकता पर गहरा पड़ता है। तय है इससे हर उम्र और हर तबके के लोगों पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन क्या जो सामाजिक बदलाव हो रहा, वो सही है? जिन हालात में हम रह रहे हैं क्या उससे हम संतुष्ट हैं? क्या समाज के हर तबके तक वो सारी चीज़े पहुंच रही हैं जिसकी उन्हें उम्मीद है? इन सारे सवालों से जूझना ज़रूरी है और गंभीरता से सोचना ज़रूरी  है।   *abmss*ने अपनी ‘गूंज’ उन लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जो समाज को लेकर चिंतत हैं, समाज की बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं, जो समाज में कुछ अच्छा कर रहे, सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं। *abmss* का मानना है कि “समाज के बदलने से पहले खुद को बदलना ज़रूरी है, दुनिया को बदलने से पहले खुद को ठीक करना ज़रूरी है। यह बिलकुल ऐसा ही है कि हमें जब ट्रैफिक पुलिस वाला पकड़ता है और चालान करने करने लगता है तो हम सौ रुपए देकर अपनी जान छुड़ाते ह...

अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट की नई पहल समाज के जरूरतमंदों के लिये पेंशन शुरू

चित्र
‬: अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट की नई पहल सोशियल मिडिया के जरीये लगातार दो साल से मदद  करने का बीडा मोयला समाज ने उठाया है। अखिल भारतीय  मोयला समाज के नाम से ट्रस्ट के नाम से  सस्था   बन गई ।जो समाजहित में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। जालोर सिरोही .पाली .बाडमेर व गुजरात  समेत अनेक जिलों के मोयला समाज के  लोग जुडे हुये है ।आइयें एक नजर डालते है कि आज के दिन समाजहित में abmsss नें क्या प्रशंसनीय कार्य किया है। इस दुनिया में अपने लिए तो हर कोई इंसान जीता है, लेकिन जो जरूरतमंदों और समाज के पिछड़े लोगों के लिए कुछ कर गुजरने का जोश व जनून रखता है वो ही समाज का सच्चा हमदर्द कहलाता है। इस बात को साबित कर दिखाया है अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट व सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों ने। ट्रस्ट के सदस्यों ने सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद एक ऐसे परिवार की चौखट पर पहुंचकर आर्थिक इमदाद दी, जिनका बुढ़ापे का सहारा और इकलौते बेटे का कुछ ही दिनों पहले इंतकाल हो गया था। समाज के जरूरतमंदों के लिये पेंशन शुरू अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस...

अगली बार कोई आपको अपनी समस्या बतायेे और आप को लगे कि ये मेरी समस्या नहीं है, तो रुकिए और दुबारा सोचिये।(abmsss)

चित्र
एक *चूहा* एक कसाई के घर में बिल बना कर रहता था। एक दिन *चूहे* ने देखा कि उस कसाई और उसकी पत्नी एक थैले से कुछ निकाल रहे हैं। चूहे ने सोचा कि शायद कुछ खाने का सामान है। उत्सुकतावश देखने पर उसने पाया कि वो एक *चूहेदानी* थी। ख़तरा भाँपने पर उस ने पिछवाड़े में जा कर *कबूतर* को यह बात बताई कि घर में चूहेदानी आ गयी है। कबूतर ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि मुझे क्या? मुझे कौनसा उस में फँसना है? निराश चूहा ये बात *मुर्गे* को बताने गया। मुर्गे ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा… जा भाई.. ये मेरी समस्या नहीं है। हताश चूहे ने बाड़े में जा कर *बकरे* को ये बात बताई… और बकरा हँसते हँसते लोटपोट होने लगा। उसी रात चूहेदानी में खटाक की आवाज़ हुई, जिस में एक ज़हरीला *साँप* फँस गया था। अँधेरे में उसकी पूँछ को चूहा समझ कर उस कसाई की पत्नी ने उसे निकाला और साँप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर उस व्यक्ति ने हकीम को बुलवाया। हकीम ने उसे *कबूतर* का सूप पिलाने की सलाह दी। कबूतर अब पतीले में उबल रहा था। खबर सुनकर उस कसाई के कई रिश्तेदार मिलने आ पहुँचे जिनके भोजन प्रबंध हेतु अगले दिन उसी *मुर्गे* को क...

Abmsss ने रचा नया इतिहास दी 51,000 की ईमदाद

चित्र
अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा एेतिहासिक कार्य अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति से जुड़े सभी भाइयों , गिनातो , और मेरे अज़ीज़ साथियों का तहेदिल से बहुत  बहुत शुक्रिया । ख़ास करके वो भाई जो समाज की शान , युवा आएकॉन है   जो लगातार तीन सालों से समाज के हर मजबूर तबक़े की मदद कर रहे है , चाहे वो आंध्रा से जुड़े व्यापारी वर्ग हो , या बॉम्बे से हो , चाहे वो कर्नाटक से जुड़े हो या तेलंगाना से , चाहे वो राजस्थान से जुड़े हो या किसी और राज्य से उन सभी भाइयों का दिल की गहराईयों से बहुत बहुत शुक्रिया नोट:- आप भी ट्रस्ट के इस पुण्य कार्य में जकात के रूप में ईमदाद राशि में सहयोग  देकर सवाबे दारैन हासिल कर सकते है तथा अपने पैसो का उचित उपयोग भी कर सकते है ।तो देर किस बात की जनाब आज ही ट्रस्ट से जुड़िये और नेक काम मे हिस्सा लें।  अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट ने पाली जिले के जेतारण तहसील में किसी जरूरतमंद भाई के हाथ का बड़ा ऑपेरशन करवाने के लिये समाज की तरफ से 51000रुपये इलाज के लिये दिये , आज या कल में वो अपना ऑपरेशन करवाने जायेगा , लम्बे समय से ...

एजुकेशन_फॉर मोयला समाज हम लोग कब होश में आयेंगे ?कब आयेंगे

चित्र
 एजुकेशन_फॉर मोयला समाज *समाज   के  कमजोर होने की सज़ा* पहले तालीम से *तुम मोड़ दिए जाओगे* फिर किसी *जुर्म से जोड़* दिए जाओगे. हाथ से *हाथ की जंजीर बना कर निकलो* वर्ना *धागे की तरह तोड़* दिए जाओगे         *हम लोग कब होश में आयेंगे ?                     * कब आयेंगे ???* *‘अल्लाह किसी कौम की हालत को उस वक्त*      *तक नहीं बदलता जब तक कि वह कौम खुद* *अपनी हालत को न बदले।’ (अल राद-11)*  || सिर्फ *दुआ के भरोसे* मत बेठो दुआ के साथ *"""दवा """भी करो....* वरना *अगला नम्बर हम का है* ........... *हमारा  क्या है.............. ??* *पुलिस* *वक़ील*  *जज*  *डॉक्टर..........* *मीडिया समूह*???* *कोई भी नहीं।।* *न्याय प्रक्रिया में तेजी समाज के लोगों  के वकील और जज बनने से ही आ सकती है |* *I लोगों को आतंकवादी बता कर झूटी मुठभेड़ों में मारा जाता है* *और यह तब ही रुक सकता* *जब आप पढ़ लिख कर खुद पुलिस और सेना में जाओ* | *याद रखो हम  लो...

मेरा समाज मेरा गौरव के तहत गुलाबगजं पालडी, वेलागरी (सिरोही) में अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट नें दी ईमदाद राशि

चित्र
सोशियल मिडिया के जरीये लगातार दो साल से मदद  करने का बीडा मोयला समाज ने उठाया है। अखिल भारतीय  मोयला समाज के नाम से ट्रस्ट के नाम से  सस्था कब  बन गई ।जो समाजहित में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। जालोर सिरोही .पाली .बाडमेर व गुजरात  समेत अनेक जिलों के मोयला समाज के  लोग जुडे हुये है ।आइयें एक नजर डालते है कि आज के दिन समाजहित में abmsss नें क्या प्रशंसनीय कार्य किया है। गुलाबगजं पालडी मे एक मोयला परिवार मे लडकी कि शादी थी  और परिवार के मुखिया लकवा ग्रस्त से पिछले 15 सालो से बीमार है यह बात ट्रस्ट को बताई तो ट्रस्ट ने अपनी और से 51 हजार कि मदद राशी उस परिवार तक पहुँचाई । लडकी कि शादी में यह  पैसा काम आयेगे  (ट्रस्ट के पैसे) गुलाबगजं पालडी के बाद वेलागरी मे भी एक परिवार मे बच्चीओ कि शादी है और परिवार का मुखिया लकवा ग्रस्त बीमारी से पिड़ित है पिछले दस सालो से  वह व्यक्ति ईस गम्भीर बीमारी से पिड़ित है जब यह बात अखिल भारतीय मोयला समाज के ट्रस्ट को बताई तो आज ही के दिन  ट्रस्ट के ओर से 51 हजार रु का नकद चैक प्रदान किया  गया। दो प...

मृत्यु भोज :-अगर वाकई मे इंसान ही हो तो आंसुओं और मज़बुरियो से बना खाना छोड़ दो.. खुशी के मौके भी खुब आते है.. तब खाओ ना जी भर कर.. जितना खा सको

चित्र
मृत्यु भोज का लुत्फ उठाने वालो... जो तुम सजधज कर जीमण जाते हो ना.. तुम्हारे उसी  ​एक समय के जीमण की कीमत​ तुम तो मज़े से जीमण खा रहे होते हो.. लेकिन कभी उस विधवा औरत के बारे मे भी सोचो.. जो अब भी घर के अंधेरे कमरे मे किसी कोने में भरी गर्मी मे भी कम्बल ओढकर बैठी हुई है ..वो 8-10 दिनो से लगातार रो रही है और उसके आंसु सुखते तक नहीं है.. वो ना जाने कितने दिनों से भूखी होगी.. जिसे बाकी की सारी उम्र अपने पति के बिना सादगी से काटनी पड़ेगी... मृत्यु भोज का लुत्फ उठाने वालो.. उन बच्चों के बारे में भी सोचो.. जिनके सर से अपने बाप का साया उठ चुका है.. और जो हफ़्ते दस दिन से भूखे प्यासे आपके खाने पीने की ज़रूरतो को पुरा करने मे लगे हुए हैं.. इस मृत्यु भोज के लिए  चाहे कर्ज ले या ज़मीन बेचे.. चाहे बच्चों की पढ़ाई छुटे या कम उम्र में ही मज़दुरी करनी पड़े.. पैसे तो उन्ही को चुकाने है.. आपको तो आपके जीमण से मतलब है..कभी उनकी आँखों मे आंखें डालकर देखना.. कर्ज़ चुकाने की टेंशन साफ दिखाई देगी.. अगर वाकई मे इनसान ही हो तो आंसुओं और मज़बुरियो से बना खाना छोड़ दो.. खुशी के मौके भी खुब आते ...

समाजबंधुओं की तरक्की, सामाजिक सुरक्षा और 🔅मोयला🔅 समाज की संस्कृति की रक्षा के खातिर...

चित्र
*समाजबंधुओं की तरक्की, सामाजिक सुरक्षा और 🔅मोयला🔅 समाज की संस्कृति की रक्षा के खातिर...* *मोयला समाजबंधू शिक्षा रूप से अन्य कई समाजों के मुकाबले निर्धन(शिक्षा की दृष्टि से)  है  दानी है, बुद्धिमान है, चरित्रसम्पन्न है, सुस्वभावी है, मिलनसार है, ईमानदार है,  मेहनती है फिर भी समाज दिन-ब-दिन पिछड़ता जा रहा है, अपनी पहचान को, अपने गौरव को खोता जा रहा है... क्यों??? क्योंकि एकता का अभाव है । समाज में एकता की कमी है । एकता से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है । एकता ही समाजोत्थान का आधार है । जो समाज संगठित होगा, एकता के सूत्र में बंधा होगा उसकी प्रगति को कोई रोक नहीं सकता किन्तु जहाँ एकता नहीं है वह समाज ना प्रगति कर सकता है, ना समृद्धि पा सकता है और ना अपने सम्मान को, अपने गौरव को कायम रख सकता है। मोयला समाज इसका जीता-जागता उदाहरण है । हम समाजबंधु एकसाथ रहते तो है लेकिन क्या हम उन्नत्ति-प्रगति के लिए एक-दूजे का साथ देते है? नहीं ; तो सिर्फ एकसाथ रहने का कोई मतलब नहीं । एकसाथ इस शब्द को कोई अर्थ तभी है जब हम एकसाथ रहे भी और एक-दूजे का साथ दे भी । ऐसी एकता को ही सही मायने में 'एकता' (...

एक बार जरुर पढे, सोचे ओर समझे:-मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की मदद करना और मोयला समाज के विकास के लिए प्रयास करते रहना मेरे जीवन का उद्देश्य है। मेरे प्रयासों से किसी को मिलने वाली खुशी, मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं हे।

चित्र
 मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की मदद करना और मोयला समाज के  विकास के लिए प्रयास करते रहना मेरे जीवन का उद्देश्य है। मेरे प्रयासों से किसी को मिलने वाली खुशी, मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं हे।  और किसी को जलन होती है तो होती रहे। समाज से बढकर कुछ  भी नही नोट:-यदि आपकी भी सोच यह है तो abmsss में आपका स्वागत है  🤔 *एक बार जरुर पढे, सोचे ओर समझे* *🚶🏻‍♂मेहबुबखान कंडिया सोरडा की सोच यह है*👇🏻 समाज की तरक्की के लिए हमे हर सम्भव प्रयास करने होंगे हमारा समाज बहुत पिछड़ चुका है ओर हम युवाओ की जिम्मेदारी बनती है की हम अब चुप न बेठे हमे सामाजिक मुद्दो पर चिन्तन करना होगा  मे किसी भी पार्टी का न तो समर्थन करता हू न ही विरोध बस हमे तो 40 सालो से जो हमारा राजनीति मे जो हक नही मिला वो मिलना चाहिए *अपील*  - *समाज की फिक्रमन्द अवाम, जनप्रतिनिधियो, समाजसेवीयो , ओर तमाम समाज के रहनुमाओ से गुजारिश हे कि आप इस मसले पर अपनी राय जरुर दे* ओर हा जो नेता कहते थे की हमे समाज का सहयोग नही मिलता वह अब सुस्ती छोड़े समाज  उनके लिए खड़ा हो चुका हे अब आपकी बारी है...

मोयला समाज ने सोशियल मिडिया के जरीये बदला समाज अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट में इमदाद और ज़कात बोलने वाले समाज के भाइयों के नाम

चित्र
: मोयला समाज ने सोशियल मिडिया के जरीये बदला समाज 👇👇  अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट में इमदाद और ज़कात बोलने वाले समाज के भाइयों के नाम लिस्ट नम्बर 🤝1 1🕹56100( 51000ज़कात + 5100) जनाब रमजान खान जी /हाजी मर्हुम हबीब खान जी जादारा  दोमन , भीनमाल , जालोर । रसीद नम्बर 2✍25000जनाब याकूब खान जी /मांगे खान जी आहोरीया जालौर 3✍25000जनाब ग्राम विकास अधिकारी हमीर खान /कासु खान जी मवडी , मराडिया सिवाना बारमेर 4✍15000जनाब तालिब खान मर्हुम मिठु खान जी जादारा खेतलावास , सायला , जालोर 5✍15000जनाब नजीर खान /मर्हुम मिठु खान जी जादारा खेतलावास , सायला जालोर 6✍11000जनाब नभु खान जी /मर्हुम गपुर खान जी भालनी , बागोडा जालौर 7✍11000जनाब नसीर खान /हूसेन खान जी , मुन्गडा , बालोतरा बारमेर 8✍11000जनाब राजस्थान पोलीस अलाद्दीन खान /मर्हुम असकर खान जी  जादारा सुराणा , सायला , जालौर 9✍10000जनाब तालाब खान /जेते खान जी जादारा सुराणा 10✍2500जनाब फिरोज खान /अकबर खान सोरडा रेवदर सिरोही  ✍✍Naseer Khan J🏏🛣: 🤝🤝🤝लिस्ट नम्बर 2 11✍2500आलम खान कौडी , भीनमाल हाल ...

Abmsss जकात का सदुपयोग से मिलेगा जरुरतमंद को फायदा

👉👏👏👏plz जो भी भाई अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट में इमदाद और ज़कात जमा करवा रहे है , उनसे बार बार हाथ जोड़कर अपील की जाती है , की आप जमा स्लिप चाहे वो 100रुपये की भी क्यों ना हो आप उसको ग्रूप में जरूर भेजे । अगर आप ग्रूप में नहीं भेजना चाहते हो , तो आप मुझे व्यक्तिगत नम्बर पर भी भेज देवे लेकिन भेजना जरूरी है ताकि हमारे लिये हिसाब में आसानी होगी । 👉दूसरी बात जो भी भाई अगर राहें इलाही में देना चाहता है , वो भी स्लिप जरूर भेजे , ताकि हमें पता रहे की राहें इलाही में जमा करवाने वाले के tr id क्या है । 👉अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति का अकाउंट ओपन हुये अभी कुछ ही दिन हुये है , अभी खाते से सम्बंधित ऑनलाइन डॉक्युमेंट नहीं आये है । इसलिये हमें ये पता नहीं रहता है की कितने जमा हुये है । 👉आंध्रा से , बॉम्बे से , गुजरात से , तमिलनाडु से राजस्थान से बहुत सारे भाई ग्रूप में जुड़े हुये है , उनमें कुछ ही भाइयों ने अभी इमदाद और जकात बोली है , बहुत भाई ऐसे भी जिनके द्वारा  अभी तक ना तो इमदाद बोली गयी है , और ना ही ज़कात उन भाइयों से गुजारिश है की रमजान महीने जिसमें एक रुपये के ...

वसीयत और नसीहत

चित्र
एक बार पूरा ज़रूर पढ़े.... (वसीयत और नसीहत) एक दौलतमंद इंसान ने अपने बेटे को वसीयत करते हुवे कहा "बेटा मेरे मरने के बाद मेरे पैर मे ये फटे हुवे मोज़े (शॉक्स) पहना देना, मेरी यह ख्वाहिश जरूर पूरी करना ! बाप के मरते ही गुस्ल देने के बाद बेटे ने आलिम से बाप की ख़ाहिश बताई, आलिम ने कहा हमारे दीन मैं सिर्फ कफ़न पहनाने की इज़ाज़त है, पर बेटे की ज़िद थी की बाप की आखरी ख़ाहिश पूरी हो, बहस इतनी बढ़ गई की शहर के उलमाओं को जमा किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, इसी माहोल मे एक शक़्स आया और आकर बेटे के हाथ मे बाप का लिखा हुवा खत लिया जिस मे बाप की नसीहत लिखी थी "मेरे प्यारे बेटे" देख रहे हो ? कसीर माल और दौलत, बंगलो, गाडी और बड़ी बड़ी फैक्ट्री और फॉर्म हाउस के बाद भी मैं एक फटा हुवा मोजा तक नहीं ले जा सकता, एक रोज़ तुम्हे भी मौत आएगी, आगाह हो जाओ तुम्हे भी एक कफ़न मे ही जाना पड़ेगा, लेहाज़ा कोशिश करना दौलत का सही इस्तेमाल करना, नेक राह मैं ख़र्च करना, बेसहाराओं को सहारा बनना क्युकी क़ब्र में सिर्फ तुम्हारे आमाल ही जाएंगे" नोट: आप सभी से दरख्वास्त है की कड़वा सच ज़रूर शेयर करे, क्या मालूम क...

अपील जकात समाज के नाम ,आईये समाज के विकास में भागीदार बनें

चित्र
👏👏👏👏👏👏 समय निकाल कर जरूर पढ़े अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति से जुड़े सभी स्थाई ओर अस्थाई सदस्यों आपसे हाथ जोड़कर अपील की जाती है की आप इस रमजान के पवित्र महीने में अपनी कौम मोयला , मूसला ' कुम्हार मुस्लिम ' सुमरा जाति के सभी भाइयों के लिये दुआ की दरखास्त है - या परवरदिगार , या अल्लाह , या रब्बना , या रहीम , या सूबान , या जलजलालेवलइकराम या सारे जँहा के मालिक मेरे कौम पर रहम फरमा 👏जो मेरे समाज में बीमार है और हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर है , उनको शिफाअता फरमा । 👏आप सभी भाइयों से अपील है की आप उन भाइयों के लिये दुआ करें जो पिछले दो साल से समाज के गरीब , विधवाओं , गम्भीर बीमरियों से पीड़ित , आपदाओं से पीड़ित समाज के भाइयों की मदद कर रहे है । 👏या अल्लाह जो समाज के भाई लगातर इमदाद देकर मदद कर रहे है , उनके रोज़गार में दिन दुगुनी रात चौगुनी बरकत दे । 👏मोयला समाज में बहुत ऐसे भाई है जो बेकसूर है लेकिन जैल में किसी साज़िश के तहद बंद है , आप सभी से दरखास्त है जब भी समय मिले आप उनकी रिहाई के लिये दुआ करें । 👏हमारी मोयला , मूसला , कुम्हार मुस्लिम , सुमरा समाज में बहुत ...

आओ बात करते है ज़कात की

चित्र
*आओ बात करते है ज़कात की* *आज हम जिस कौम को भी देखें, आज अपनी कौम के लिए,अपने कौम की तालीम के लिए बहुत कुछ कर रही है, तो क्या हम भी ऐसा नहीं कर सकते? कर सकते है, तो आखिर कैसे करे अपनी कौम की तरक़्क़ी के लिए काम......, हम हर रोज अपनी मेहनत से कमाते है और जब माहे रमजान आता है तो अपने बुजुर्गों के नाम पर ज़कात देते है कि उनको मगफिरत मिले,* *क्या हमने कभी सोचा है कि वो शख्श जिनको हमने अपनी मेहनत की कमाई दी है, जिसको हम जकात कहते है उसने कहाँ खर्च की है, नहीं न........, अब हम अगर चाहे तो अपनी कौम को आगे लाने और उनको भविष्य बनाने के लिए अपनी ही कौम का पैसा अपनी ही आने वाली पीढ़ी पर तालीम,व तरक़्क़ी ,तिजारत के लिए दे तो हमारी कौम जरूर आगे बढ़ेगी, बस हमे सिर्फ एक काम करना है और वो है अपनी कौम को तालीम हासिल करवाना,* *आओ इस रंजन से इरादा कर ले* *अपनी जकात अखिल भारतीय मोयला समाज को ही दे* *ताकि अपनी ज़कात अपने ही कौम की भलाई के लिए काम आये* *गुज़ारिश..... बाबूखान घड़ोई* Abmsss

अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट

चित्र
*_*👏👏अपील 👏👏 जनाब आपको हाथ जोड़ कर अपील की जाती है की --- (1)अबकी बार अपनी ज़कात अपनी ही कौम मोयला जाति के उन भाइयों के लिये निकाले , जो भाई बहुत ही गरीब है और वो बहुत ही क्रिटिकल(खतरनाक ) और क्रॉनिक बीमारी जैसे-- 👏केन्सर बीमारी (केन्सर बीमारी की फर्स्ट या सेकेंड स्टेज है और इलाज सम्भव है लेकिन आर्थिक स्थति खराब होने की वजह से इलाज नहीं करा सकते है । 👏cardiac बीमारी (दिल की बीमारी से पीड़ित )दिल में छेद है , वाल्व चेन्ज करवाना है , लेकिन घर की दयनीय स्थति की वजह से अपना इलाज नहीं करा पाते है । 👏neurology or neurosurgery (रीढ़ की हड्डी में प्रॉब्लम है , लकवा हो गया है , ब्रैन में ट्यूमर है जिनका इलाज पॉसिबल है , लेकिन आप भाइयों की मदद की जरूरत है । psychiatric patients (जो मानसिक रोगी है , जिनको अगर उचित ट्रीटमेंट मिले तो वो ठीक हो सकते है , लेकिन इलाज के अभाव में वो जंजीरों में बंधे है , आप ही ऐसे मरीजों की मदद कर सकते हो इसके अलावा और बहुत सारी ऐसी बीमारी जिनका इलाज सम्भव है, लेकिन घर की आर्थिक स्थति खराब होने की वजह से वो अपना इलाज नहीं करा पाते है । 👏वो भाई जो ब...