*अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट* *प्रथम राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की फाईनल(मेरिट) लिस्ट जारी* *ईस लिस्ट में वेरिफाइड व योग्य अभ्यर्थियो को ही शामिल किया गया है* *जिसका लिस्ट में नाम नही आया है उसका फार्म रिजेक्ट कर दिया गया है । उनको रिजेक्ट का कारण बता दिया जायेगा।* *जिस अभ्यर्थी के सामने अंतिम कॉलम में pending लिखा हुआ है उसका फार्म अभी तक अप्रुवल(स्वीकार) नही किया गया।* *नोट:- लिस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियो को समारोह में ऑरीजनल डॉक्युमेंट पेश करने पर ही सम्मानित किया जायेगा।* *किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप निम्न को WhatsApp कर सकते है।* *नसीर खान जे* 9664204749
संदेश
ट्रस्ट" निरन्तर प्रगति की राह पर अग्रसर ... "
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
अस्लामोअलेयकुम, "खुद़ी को कर बुल़ंद इत़ना के हऱ तक़दीर से पहले, खुद़ा बन्द़े से खुद़ पूछे बता तेरी रज़ा क्या है " "अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट" निरन्तर प्रगति की राह पर अग्रसर ... "अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट" के बैनर तले आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह अपनी कौम के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, नवनियुक्त एवं प्रमोटेड़ सरकारी कर्मचारियों एवं समाज के प्रति पोजिटिव सोच रखने वाले समाजबन्धुओ में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आने वाले समय में उनको नीत-नई बुलंदियों की और अग्रसर करेगा और जो लोग अपनी समाज को नीचे नज़रिये से देखते हैं उनके लिए भी एक सीख साबित होगा। "कौन कहता है कि आसमान में सुराख़ नहीं होता, एक पत्थर तो तबिय़त से उछालों यारों" ख़ासकर इस आयोजन के और भी बेहतरीन परिणाम आने वाले समय में हम सबके सामने होंगे और उनमें समाज की और भी कई छुपी हुईं प्रतिभाएँ निखर कर सामने आएंगी और अपनी कलम के जलवो से समाज को जलवाअफ़रोज करवाएगी ...! विशेष- दिन-रात समाजहित में तन-मन एवं धन से सहयोग...
प्रतिभागियो को दिया जायेगा चाँदी का सिक्का,आवेदन की अंतिम दिनांक 20 जून
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
🌻🌻 अखिल भारतीय मोयला सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 30 जून को जालोर में किया जाएगा ।प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर ऑनलाईन आवेदन आंमत्रित किये है। सेवा समिति ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 10th,12th बोर्ड परीक्षा, डिग्री कोर्सेज व डिप्लोमा कोर्सेज वाले भाग ले सकते है ।छात्र वर्ग में 70% या उससे अधिक अंक व छात्रा वर्ग में 60% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते है। भारत सरकार/राज्य सरकार में नवनियुक्त कर्मचारी या जिसका प्रमोशन हुआ है वो आवेदन कर सकते है। वो ही आवेदन के पात्र होंगे जिन्होने शैक्षणिक सत्र 2018-19 में अंतिम कक्षा उतीर्ण कि हो। एवम उसका फाईनल रिजल्ट घोषित हो चुका हो। तथा कर्मचारी वर्ग में जिसको 2019 में सरकारी नौकरी/प्रमोशन मिला हो। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20जून है। आवेदन सिर्फ ऑनलाईन मोड में ही स्वीकार किया जायेगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र,मोमेण्टो व चाँदी का सिक्का देकर प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रतिभाओ की मोटिवेट करने के लिए वक्ता अपना वक्तव्य भी देगें। इसके साथ मोयला समाज स्नेह मिलन स...
कौन जीता कौन हारा यह हमारे लिए विषय नहीं है हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि हम अपनी कौम को आगे ले जाने के लिए क्या कर सकते हैं ??
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
आज के नतीजों से हमें यह मैसेज मिला है कि अल्लाह ने हमारी कौम को सुधरने के लिए और 5 साल दिया है । अल्लाह का फरमान है ऐ मेरे कौम के लोगों एक हो जाओ ,तांग खिंचाई बंद कर लो ,,नहीं तो तुम कहीं के नहीं रहोगे ,क्योंकि तुम बारूद के ढेर पर खड़े हो।।इसलिए सावधान हो जाओ अपनी कौम के लिए कम से कम एक घंटा मंथन कीजिए उसमें आप सुधार क्या कर सकते हो ?उस पर विचार कीजिए। कौन जीता कौन हारा यह हमारे लिए विषय नहीं है हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि हम अपनी कौम को आगे ले जाने के लिए क्या कर सकते हैं ?? ग्रूप से जुड़े हुए मेरे अज़ीज़ दोस्तो आपको मालूम होगा इंदिरा गांधी के टाइम में दंगे हुए थे तो पंजाबियों ने उनसे सीख लेकर बहुत प्रोग्रेस कर गए आज उस कॉम के अंदर कोई भी गरीब आदमी नहीं मिलता ,लेकिन हमने गुजरात के दंगों से क्या सीखा ??दोस्तों समय की पुकार है कि एक हो जाओ और अपने कॉम के उन छात्र-छात्राओं की मदद कीजिए जो आगे तालीम हासिल करना चाहते हैं , लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।। मेरे कौम के लोगों कुछ कीजिए ...
बेटियां जब सुनहले पर्दे पर आती है तो सदा अपने रंग बिखेरकर खुशियां लाती है। abmsss
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
कल जो बारहवीं का कला वर्ग मे उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र छात्राओं को अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट की जानिब से बहुत-बहुत बधाई अल्लाह आपको कामयाबी अता फरमाये मैं बच्चों को अपने हिसाब से खिलने का मौका देने का सदा हिमायती रहा हूँ। बेटी चाहे क्लास में टॉप करे या खेल में कोई मैडल ले आये वो ही हमारी खुशी है मगर किसी और बच्चे से कभी तुलना नहीं करना और न अपने बच्चे को श्रेष्ठ बताने के लिए किसी और बच्चे को निराश करने का कृत्य करना है। हर बच्चे में एक प्रतिभा होती है।कोई गणित में तेज है तो कोई विज्ञान में।हर बच्चे में अपना यूनिक गुण होता है। दिखावटी दुनियाँ व चमक-धमक के पर्दे पर आने को आतुर माँ-बाप के लिए लिख रहा हूँ जो बचपन की कीमत को इंसानी जिंदगी का अहम हिस्सा न मानकर अपनी चाहतों,अपनी संतुष्टि के लिए लिए लील रहे है। ध्यान रखिएगा!भविष्य सिर्फ तेज धावकों की बदौलत ही नहीं संवरता है बल्कि आराम से बैठकर धैर्य के साथ विचार देने वाले लोगों की बदौलत दुनियाँ आगे बढ़ रही है। हो सकता हो आपका बच्चा गणित में कमजोर हो!हो सकता हो आपका बच्चा व...
युवा उम्मीदों का पथ-प्रदर्शक अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मैं हमेशा मोयला समाज के युवाओं को कहता हूँ कि जमकर पढ़ो और सदा अपने समाज के बुजुर्गों के साथ उठो-बैठो,चर्चा करते रहो।तारीख गवाह है कि समाज को नेतृत्व अनुभवी इज्जतदार लोगों ने दिया है और युवा उनके साथ खड़े हुए तभी मंजिल हासिल हुई है।विराट समाज मे विभिन्न विचारधारा-मत-मशविरे के वाक़ये होते रहते है मगर एक ऐसी अटूट डोर,ऐसा बेजोड़ रिश्ता,ऐसा एक धागा जरूर होना चाहिए कि सबकुछ भूलकर नई उम्मीदों-उमंगों का सदा एहसास करवाता रहे!एक सपनो को,जज्बातों को जगाने व दिशा देने का संगम मौजूद होना चाहिए। जरा सोचिये!समाज के रिटायर्ड-सेवारत अधिकारी मिलकर समाज के लिए कुछ करने की सोचते है ??और एकाएक विचार करते है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशकर आगे बढ़ाया?? आज हर कोई यह कहकर बात टाल देता है कि युवाओं व बुजुर्गों के बीच जनरेशन गैप है मगर मैं कहता हूँ कि जहाँ बुजुर्गों के अनुभव व युवाओं के जोश का मिलन होता है वहीं सुनहरे भविष्य की नींव रखी जाती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क आवासीय कोचिंग देने का कार्य अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति ट्रस्ट करने जा रहा है ।आरएएस के न...
Neet व SSC की नि:शुल्क शुरू होगी कोंचिग
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Assalamualaikum ABMSSST की ओर से ज़रूरी जानकारी । इंशाल्लाह *एक कदम तालीम की ओर को ध्यान मे रखते हुए* *अखिल भारतीय मोयला समाज सेवा समिति की और से सरकारी नौकरी के लिए SSCऔर NEET की फ्री कोचिंग का इंतज़ाम कराया जा रहा है।* इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर आप भिन्न प्रकार की सरकारी नौकरी में प्रवेश पा सकते हैं। नया बैच *जल्दी* से शुरू होगा। अगर आप स्नातक है, या 12 पास हो और सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो आप संपर्क कर सकते हो अधिक जानकारी के लिए आप ABMSSST200 से संपर्क कर सकते हैं। स बहुत शुक्रिया Team ABMSSST